मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम,जेईई मेन्स में करियर अकैडमी अव्वल

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुके करियर अकैडमी ने एक बार फिर JEE Mains की परीक्षा में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। अकैडमी के 7 होनहार विद्यार्थियों ने 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया

Feb 17, 2026 - 16:44
 0  8
मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम,जेईई मेन्स में करियर अकैडमी अव्वल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    17-02-2026

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुके करियर अकैडमी ने एक बार फिर JEE Mains की परीक्षा में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। अकैडमी के 7 होनहार विद्यार्थियों ने 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इनमें आदित्य जसवाल ने 98.73, आदित्य अंगिरस ने 92.11 और आदिश नारू ने 90.4 पर्सेंटाइल के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 

पिछले वर्ष भी JEE MAINS की परीक्षा में प्रणव तोमर ने 98.60%ile, शौर्य राघव 98.17%ile, दिव्यांश अग्रवाल 98.04%ile, अनुभव 97.82%ile, अयान चौहान 97.03%ile प्राप्त किए थे। JEE MAINS SESSION-02 की परीक्षा अप्रैल 2026 में होगी, तथा इन दोनों परीक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों को उनका फाइनल रैंक तथा कॉलेजेस के लिए चयन होगा |

गौरतलब है कि करियर अकैडमी का यह शानदार प्रदर्शन कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। पिछले वर्ष भी अकैडमी के प्रणव तोमर(AIR 1796) का चयन प्रतिष्ठित IIT रुड़की में हुआ, जबकि अभ्युदय बंसल ने हिमाचल प्रदेश में NEET की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया व काजल शर्मा ने 79वीं रैंक प्राप्त किया था | 

संस्थान की सफलता की जड़ें बहुत गहरी हैं, जहाँ पिछले सत्र में 10 बच्चों ने GMC और 8 बच्चों ने NIT में अपना स्थान पक्का किया था। इस वर्ष के परिणाम भी उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर करियर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी छात्रों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में निरंतर प्रगति और सफलता की प्रेरणा भी दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow