रेणुका बांध विस्थापितों की दो टूक,विस्थापितों की मांगे पूरी न हुई तब तक नहीं शुरू होने देंगे कार्य

णुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने आज अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन बांध प्रबंधन को सौंपा हैं । इससे पूर्व रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति की एक बैठक भी आयोजित हुई जिसमें विस्थापितों की मांगों एवं समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी रूपरेखा तैयार

Jul 24, 2025 - 19:54
Jul 24, 2025 - 20:18
 0  49
रेणुका बांध विस्थापितों की दो टूक,विस्थापितों की मांगे पूरी न हुई तब तक नहीं शुरू होने देंगे कार्य

रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने की बांध प्रबंधन से मुलाकात

यंगवार्ता न्यूज़ - रेणुका    24-07-2025

रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने आज अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन बांध प्रबंधन को सौंपा हैं । इससे पूर्व रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति की एक बैठक भी आयोजित हुई जिसमें विस्थापितों की मांगों एवं समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी रूपरेखा तैयार की गई। 

मीडिया से रूबरू हुए रेणुका बांध विस्थापितों ने बताया कि लंबे समय से वह बांध प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे हैं लेकिन कोई समाधान न होने के चलते बांध विस्थापितों में आक्रोश पनपा है। उन्होंने बताया कि ना तो बांध प्रबंधन हाउस लैस और लैंडलेस विस्थापितों की सूची जारी कर रहा है और ना ही उनकी कोई सुनवाई की जा रही है। 

जिसके चलते बांध विस्थापित भारी समस्याओं व परेशानियों का सामना कर रहे हैं । विस्थापितों ने बताया कि आज यहां अपनी मांगों के समर्थन में बांध प्रबंधन को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि यहां जब तक बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जो विस्थापितों को भूमि दी जा रही है वह रहने लायक नहीं है। वहां कोई सुविधा नहीं है इसके अलावा भी कई तरह की समस्याएं बांध स्थापितों को उठानी पड़ रही हैं लेकिन कोई सुनवाई होती नजर नहीं आ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />