राजस्व मंत्री ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सांगला वैली ‌ के तीन दिवसीय जिला स्तरीय होली उत्सव ‌ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

Mar 4, 2026 - 11:08
 0  13
राजस्व मंत्री ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  किन्नौर    04-03-2026

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सांगला वैली ‌ के तीन दिवसीय जिला स्तरीय होली उत्सव ‌ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

कैबिनेट मंत्री ने देवता बेरिंग नाग ‌ मंदिर के प्रांगण में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  होली उत्सव हमारी समृद्ध परंपराओं एवं संस्कृति का प्रतीक है और आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के युग में ‌ जनजातीय जिला किन्नौर के युवा वर्ग को ‌अपने रीति रिवाजों पर गर्व महसूस करना चाहिए ‌और इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। 

जगत सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन ‌के प्रति कृत संकल्प है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है ‌.ताकि देशभर के पर्यटकों को किन्नौर जिले ‌ के प्रति ‌ आकर्षण उत्पन्न हो और ‌ सीमावर्ती पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा, ‌पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, ‌एसडीएम कल्पा ‌ अमित कल्थाईक, कृषि उपज मंडी समिति ‌ शिमला- किन्नौर के निदेशक उमेश नेगी, किनफैड के ‌अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पूह ब्लाक ‌कांग्रेस के नेता प्रेम नेगी व ‌ कल्पा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow