पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व नालागढ़ के पांच बार विधायक रहे राजा विजेंद्र सिंह का निधन

 हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ राजनेता राजा विजेंद्र सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और नालागढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके परिजनों, समर्थकों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Jul 1, 2026 - 17:40
 0  5
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व नालागढ़ के पांच बार विधायक रहे राजा विजेंद्र सिंह का निधन

यंगवार्ता न्यूज सोलन 1 जुलाई, 2026 :


 हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ राजनेता राजा विजेंद्र सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और नालागढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके परिजनों, समर्थकों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


राजा विजेंद्र सिंह का जन्म 26 जून 1946 को तत्कालीन नालागढ़ रियासत के शाही परिवार में हुआ था। गत सप्ताह ही उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने उनका 80वां जन्मदिन मनाया था। वे अपने सरल, सौम्य और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।


उन्होंने वर्ष 1977 से 1998 तक नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।


राजा विजेंद्र सिंह के निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow