राज्य स्तरीय अंडर 18 कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, प्रदेश भर से करीब 35 टीमें ले रही हिस्सा 

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज अंडर 18 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ DC सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया। कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में हिमाचल के विभिन्न जिलों से करीब 35 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

Jun 21, 2025 - 19:55
 0  31
राज्य स्तरीय अंडर 18 कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, प्रदेश भर से करीब 35 टीमें ले रही हिस्सा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-06-2025
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज अंडर 18 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ DC सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया। कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में हिमाचल के विभिन्न जिलों से करीब 35 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
मीडिया से बात करते हुई डीसी प्रियंका वर्मा ने कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्व रहता है ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल कूद में भी ल रुचि लेनी चाहिए क्योंकि मौजूदा समय के भीतर खेलों में भी युवा अपना अच्छा भविष्य बना सकते हैं और इसकी कई संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और फिर उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत करनी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि आज लड़कियों के यहां कबड्डी मैच हो रहे हैं। रविवार को यहां पुरुष वर्ग के कबड्डी मुकाबले होंगे। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा। आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है । हमें अपने लक्ष्य को निर्धारित कर खेलों में आगे बढ़ना चाहिए । आज के युवा खेलों में भी अपना उज्जवल भविष्य बना सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow