रामकृष्ण मिशन आश्रम विवाद : मिशन ने भू-माफियाओं पर साधा निशाना, प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप 

शिमला स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में हाल ही में हुए विवाद पर मिशन ने कहा  कि यह मामला रामकृष्ण मिशन और ब्रह्म समाज के बीच विवाद का नहीं

Nov 18, 2024 - 19:15
 0  28
रामकृष्ण मिशन आश्रम विवाद : मिशन ने भू-माफियाओं पर साधा निशाना, प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-11-2024

शिमला स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में हाल ही में हुए विवाद पर मिशन ने कहा  कि यह मामला रामकृष्ण मिशन और ब्रह्म समाज के बीच विवाद का नहीं है। मिशन का कहना है कि यह विवाद आश्रम में घुसे कुछ लोग भू-माफियाओं के कारण उत्पन्न हुआ है।

रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी तन्महिमानंद ने बताया कि हिमालय ब्रह्म समाज, जिसे वर्ष 2014 में कानूनी रूप से आश्रम के लिए जमीन सौंपी गई थी, का कोलकाता के ब्रह्म समाज से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्थानीय प्रशासन और सरकार ने अनदेखी की, जिससे हालात बिगड़े। 

स्वामी तन्महिमानंद ने बताया कि जब आश्रम में तोड़फोड़ हो रही थी, उन्होंने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और मुख्य सचिव से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। अंततः उन्हें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मदद मांगनी पड़ी। 

मिशन ने शिमला पुलिस प्रशासन पर मामले को राजनीतिक रंग देने और अनदेखी करने का आरोप लगाया है। स्वामी तन्महिमानंद ने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले लोग चुपचाप चले गए, लेकिन पुलिस ने न तो कोई रिकॉर्ड बनाया और न ही समय पर कार्रवाई की।  

रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव तन्महिमानंद ने कहा कि आश्रम में जब यह लोग घुसे तो उन्होंने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और मुख्य सचिव को फोन मिलाया मगर किसी ने फोन नहीं उठाया। 

आखिर में उन्हें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मदद मांगनी पड़ी। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी उनकी अनदेखी करने और मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। आश्रम में घुसे तोड़फोड़ करने वाले लोग चुपचाप चले गए लेकिन प्रशासन ने कोई रिकॉर्ड नहीं लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow