राशन डिपुओं में चना-मलका दाल सस्ती तो माह की दाल हुई महँगी , जानिए कितना हुआ रेट

सस्ते राशन के डिपुओं में बिकने वाली माह दाल 11 रुपए महंगी हो गई है , जबकि दाल चना सात रुपए और मलका दाल एक रुपए तक सस्ती हुई है। हालांकि सरसों के तेल में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बता दें कि सस्ते राशन के डिपुओं में माह दाल के दाम 11 रुपए तक बढ़ गए हैं। एपीएल राशन कार्ड धारकों को माह दाल 94 रुपए में मिलेगी , जबकि बीते माह यही दाल 83 रुपए में बिक रही थी

Apr 13, 2026 - 12:13
 0  51
राशन डिपुओं में चना-मलका दाल सस्ती तो माह की दाल हुई महँगी , जानिए कितना हुआ रेट
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  13-04-2026

सस्ते राशन के डिपुओं में बिकने वाली माह दाल 11 रुपए महंगी हो गई है , जबकि दाल चना सात रुपए और मलका दाल एक रुपए तक सस्ती हुई है। हालांकि सरसों के तेल में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बता दें कि सस्ते राशन के डिपुओं में माह दाल के दाम 11 रुपए तक बढ़ गए हैं। एपीएल राशन कार्ड धारकों को माह दाल 94 रुपए में मिलेगी , जबकि बीते माह यही दाल 83 रुपए में बिक रही थी। 
वहीं, एनएफएसए राशन कार्ड धारकों को माह दाल 89 रुपए में पड़ेगी , जबकि इसका पुराना रेट 78 रुपए प्रति किलो था। यही नहीं, एपीएल राशन कार्ड धारकों की मलका दाल एक रुपए महंगी हुई है और एनएफएसए की मलका दाल एक रुपए सस्ती हुई है। एनएफएसए की मलका दाल 72 रुपए में मिलेगी, जबकि पुराना रेट 71 रुपए था और एनएफएसए को मलका दाल 66 रुपए में पड़ेगी। जबकि पिछला रेट 67 रुपए था। इसके अलावा दाल चना सात रुपए तक सस्ती हुई है। 
एपीएल को 66 रुपए में और एनएफएसए को 61 रुपए में मिलेगी , जबकि पुराना रेट एपीएल का 73 रुपए और एनएफएसए का 68 रुपए था। सरसों तेल में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। एपीएल और एनएफएसए को सरसों तेल इस माह भी 153 रुपए में मिलेगा। वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक हमीरपुर शिवराम राही का कहना है कि डिपुओं में जहां माह दाल के रेट में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दाल चना सात रुपए और मलका दाल एक रुपए तक सस्ती भी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow