राष्ट्रीय लोक अदालत 15,747 मामलों का निपटारा, 17.11 करोड़ का हुआ समझौता

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज सिविल एवं सत्र न्यायालय मंडी में किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने जिला न्यायालय मंडी का दौरा किया और लोक अदालत की कार्यवाही का निरीक्षण किया

Sep 13, 2025 - 19:10
 0  22
राष्ट्रीय लोक अदालत 15,747 मामलों का निपटारा, 17.11 करोड़ का हुआ समझौता
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - मंडी    13-09-2025

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज सिविल एवं सत्र न्यायालय मंडी में किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने जिला न्यायालय मंडी का दौरा किया और लोक अदालत की कार्यवाही का निरीक्षण किया। 

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मंडी की ओर से आयोजित इस  लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों सहित कुल 27,680 मामलों को सूचीबद्ध किया गया, जिनमें से 15,747 मामलों का निपटारा आपसी सहमति और सुलह के आधार पर किया गया। इन मामलों के निपटारे से लगभग 17.11 करोड़ रुपये की राशि का समझौता हुआ।

इस लोक अदालत में बैंक वसूली, वाहनों के चालान, मोटर दुर्घटना दावा याचिकाएं, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, राजस्व, फौजदारी और दीवानी सहित विभिन्न श्रेणियों के मामले रखे गए। इसमें अकेले मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित 14,817 मामलों का निपटारा किया गया। इसी प्रकार चेक बाउंस से जुड़े 366 मामलों का निपटारा कर 9.91 करोड़ रुपये की राशि का समझौता हुआ।

न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने कहा कि लोक अदालत न्याय तक पहुंच को सरल और सुलभ बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से पक्षकार अपने विवादों का शीघ्र समाधान कर सकते हैं, साथ ही समय और धन की बचत भी होती है। 

उन्होंने जिला न्यायाधीश मंडी और अन्य न्यायिक अधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों को निपटाने के लिए प्रेरित किया। लोक अदालत के दौरान उपस्थित पक्षकारों ने भी संतोष व्यक्त किया और कहा कि इस व्यवस्था से उन्हें त्वरित राहत प्राप्त हुई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow