अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, उच्च न्यायालय के आदेशों का सख्ती से होगा पालन
भगवान परशुराम और मां रेणुका के मिलन का प्रतीक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। 24 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री करेंगे, जबकि 24 नवंबर को महामहिम राज्यपाल मेले का विधिवत समापन करेंगे।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 16 नवंबर :
भगवान परशुराम और मां रेणुका के मिलन का प्रतीक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। 24 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री करेंगे, जबकि 24 नवंबर को महामहिम राज्यपाल मेले का विधिवत समापन करेंगे।
इस बार मेले के आयोजन में उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। झील के 100 मीटर दायरे में किसी भी तरह की व्यापारिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।
मीडिया से बात करते हुई डीसी सिरमौर और उपाध्यक्ष रेणुका जी विकास बोर्ड प्रियंका वर्मा ने कहा कि इस बार मेले के दौरान उच्च न्यायालय के आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश अनुसार रेणुका झील के 100 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार की व्यापारिक गतिविधि नहीं हो सकेगी। वहीं न्यायालय के निर्देशों के अनुसार 100 से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा सेंचुरी एरिया में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध सूफी गायक सतेंद्र सरताज अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे डीसी ने कहा कि इस बार विशेष रूप से सभी सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के बीच बेहतर तालमेल बनाकर मेले का सफल आयोजन किया जाए।
What's Your Reaction?
