औद्योगिक बिजली समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती की HPSEB अधिकारियों संग अहम बैठक
लघु उद्योग भारती कालाअंब एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जे क्लार्क्स एक्सोटिका में संपन्न हुई।
नाहन, 7 मई 2026:
लघु उद्योग भारती कालाअंब एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जे क्लार्क्स एक्सोटिका में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती कालाअंब के अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी ने की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं उद्योगपति के.सी. पारिख, अजय गर्ग, संदीप गर्ग, अंकुश क्लेयर, दिलीप कुमार और अमन दुग्गल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में HPSEB की ओर से अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना, निदेशक संचालन एम.जी. शर्मा, मुख्य अभियंता संचालन दक्षिण अनुप राम तथा मुख्य अभियंता ई.एस. मनदीप सिंह मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को प्रभावित कर रही बिजली संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्योगपतियों ने लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली ढांचे को सुदृढ़ बनाने, टैरिफ संबंधी समस्याओं के समाधान तथा लाइन स्टाफ की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई।
एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और सुझाव रखे, जिन्हें बोर्ड अधिकारियों ने गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर HPSEB अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 132 केवी ट्रांसफार्मर के उन्नयन के साथ-साथ मोंगीनंद और खारा खारी-त्रिलोकपुर रोड पर नए 33 केवी सबस्टेशन स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश में व्यापार सुगमता बढ़ाने और लघु एवं मध्यम उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए त्वरित एवं ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?


