विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विकासखंड चंबा , मैहला और तीसा में कार्यक्रम  

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा  (केवीके) के तत्वावधान में जारी विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड चंबा, मैहला तथा तीसा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Jun 3, 2025 - 20:09
 0  43
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विकासखंड चंबा , मैहला और तीसा में कार्यक्रम  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - चम्बा  03-06-2025
कृषि विज्ञान केंद्र चंबा  (केवीके) के तत्वावधान में जारी विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड चंबा, मैहला तथा तीसा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत बीजों के प्रयोग की जानकारी प्रदान करने के साथ फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन को सुधारने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की निरंतरता में सोमवार को विकासखंड चंबा के अंतर्गत सिंगी, भगवानपुर, सिद्धपुर गांव में स्वयं उनकी अध्यक्षता में केवीके से सहयोगी वैज्ञानिक डॉ. जया चौधरी  के सहयोग से किसानों को जागरूक किया गया। 
उन्होंने बताया कि विकासखंड मैहला के अंतर्गत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.  केहर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में  सहयोगी वैज्ञानिक डॉ. नेहा, कृषि अधिकारी डॉ. प्रियंका, सेवा संस्था से परमेंद्र ठाकुर सहित विभागीय अधिकारियों में ज्योति मांडला , ज्योति शर्मा , संजू कुमार ने ग्राम पंचायत बाट के गांव काकडोलू और जीणु तथा ग्राम पंचायत उटीप के गांव ककियाँ तथा विकासखंड तीसा के अंतर्गत वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार की अध्यक्षता में सहयोगी अधिकारियों ने जसोरगढ़ , चंदरोड़ी तथा मंजू गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय किसानों को जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया है कि संस्थान द्वारा आयोजित किए जा रहे ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में अवश्य भाग लें तथा कृषि कार्यों में विशेषज्ञ परामर्श को अपनाकर लागत मूल्य को कम करते हुए अपनी उत्पादन क्षमता को अधिक बढ़ाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow