प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने जारी किया पार्टी का कार्यक्रम शेड्यूल , शिमला में 5 जून को होगी कार्यशाला 

भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल मनाने के साथ साथ, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय के 50वे वर्ष जैसे कार्यक्रमों को लेकर आयोजन करने जा रही है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने दी।

Jun 3, 2025 - 20:12
Jun 3, 2025 - 20:30
 0  36
प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने जारी किया पार्टी का कार्यक्रम शेड्यूल , शिमला में 5 जून को होगी कार्यशाला 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-06-2025
भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल मनाने के साथ साथ, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को आपातकाल के काले अध्याय के 50वे वर्ष जैसे कार्यक्रमों को लेकर आयोजन करने जा रही है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने दी। 
त्रिलोक कपूर ने कहा कि इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने दो अलग-अलग समितियों का गठन किया किया जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, और 25 जून को आपातकाल के विषय को लेकर प्रदेश का संयोजक त्रिलोक कपूर को नियुक्त किया। इसी प्रकार प्रदेश सचिव सुमित शर्मा को संसदीय क्षेत्र हमीरपुर, प्रदेश सचिव मनीष चौहान को शिमला प्रदेश सचिव संजय ठाकुर को मंडी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय शर्मा को कांगड़ा का कार्यक्रम संसदीय सह संयोजक नियुक्त किया है। 
त्रिलोक कपूर ने बताया कि इसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार होंगे उनके साथ संसदीय क्षेत्र के आधार पर कांगड़ा से विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल, शिमला से प्रदेश सचिव डीजी ठाकुर, हमीरपुर से प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर और मंडी से युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज शर्मा को कार्यक्रम संसदीय संजोयक नियुक्त किया है। 
प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कहा कि 5 जून 2025 को सुबह प्रातः 10 बजे प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में इन कार्यक्रमों के लिए संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं कार्यशाला में इन घोषित समितियों के संयोजक, संसदीय क्षेत्र सह संयोजक, चारों पूर्णकालिक विस्तारक, कार्यक्रमों के लिए नियुक्त जिला टोली के जिला संयोजक और सह संयोजक विशेष रूप से अपेक्षित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow