कल भाजपा में शामिल,आज युवक ने विधायक से मिलकर मानी गलती; भाजपा की सदस्यता मुहिम पर उठे तीखे सवाल

 भाजपा में नए लोगों को शामिल करवाकर जनसमर्थन बढ़ाने के दावों के बीच नाहन विधानसभा क्षेत्र से सामने आया एक घटनाक्रम पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। जिस युवक को कथित तौर पर कल भाजपा में शामिल करवाकर राजनीतिक उपलब्धि के रूप में पेश किया गया, वही युवक आज विधायक अजय सोलंकी से मिलने पहुंचा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए दूसरों से भी भाजपा में शामिल न होने की अपील करने लगा।

Oct 14, 2026 - 14:16
 0  97
कल भाजपा में शामिल,आज युवक ने विधायक से मिलकर मानी गलती; भाजपा की सदस्यता मुहिम पर उठे तीखे सवाल

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 14 अक्टूबर : 


 भाजपा में नए लोगों को शामिल करवाकर जनसमर्थन बढ़ाने के दावों के बीच नाहन विधानसभा क्षेत्र से सामने आया एक घटनाक्रम पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। जिस युवक को कथित तौर पर कल भाजपा में शामिल करवाकर राजनीतिक उपलब्धि के रूप में पेश किया गया, वही युवक आज विधायक अजय सोलंकी से मिलने पहुंचा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए दूसरों से भी भाजपा में शामिल न होने की अपील करने लगा।

मामला नेहरला गांव, पंचायत बनकला निवासी प्रभात शर्मा उर्फ विक्की से जुड़ा है। आरोप है कि प्रभात शर्मा बीते कल अपने कुछ साथियों के साथ नाहन आए थे, जहां उन्हें भाजपा की रैली में ले जाकर बहला-फुसलाकर पार्टी में शामिल करवाया गया। इसके बाद गले में मालाएं पहनाकर उनके भाजपा में शामिल होने का प्रचार किया गया।

लेकिन इस कथित राजनीतिक उपलब्धि की तस्वीर अगले ही दिन बदलती नजर आई, जब प्रभात शर्मा स्वयं विधायक अजय सोलंकी से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और अन्य लोगों से भी भाजपा में शामिल न होने की अपील की। इस घटनाक्रम ने भाजपा की सदस्यता मुहिम और प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल यह है कि क्या भाजपा में जनसमर्थन जुटाने की होड़ इतनी बढ़ गई है कि लोगों को पार्टी में शामिल करवाने के दावों को ही राजनीतिक कामयाबी का पैमाना बना लिया गया है? यदि लोग स्वेच्छा से भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो अगले ही दिन किसी युवक को अपनी गलती स्वीकार करने और दूसरों को ऐसा न करने की अपील करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या भाजपा का सदस्यता अभियान वास्तव में जनविश्वास बढ़ा रहा है या केवल मालाएं पहनाकर और तस्वीरें खिंचवाकर राजनीतिक आंकड़े दिखाने तक सीमित होता जा रहा है?

यह घटनाक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व और पार्टी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करता है। राजनीतिक दलों की लोकप्रियता का आकलन केवल इस आधार पर नहीं किया जा सकता कि कितने लोगों को मंच पर बुलाकर मालाएं पहना दी गईं। असली कसौटी यह है कि लोग किस विचारधारा से जुड़ रहे हैं और क्या वे अपने फैसले पर कायम भी हैं।

, विधायक अजय सोलंकी के प्रति युवक का पहुंचना भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। विधायक की सहजता, सादगी और जनता के साथ सीधे संवाद की शैली को कांग्रेस अपनी राजनीतिक ताकत के रूप में देखती है। जनता के लिए उपलब्ध रहना और लोगों की बात सुनना ही जनप्रतिनिधि की असली पहचान है।

भाजपा को भी यह समझना होगा कि राजनीति में दिखावे और प्रचार से कुछ समय के लिए सुर्खियां तो बटोरी जा सकती हैं, लेकिन जनता का विश्वास केवल ईमानदार संवाद और काम से ही जीता जाता है। मालाएं पहनाकर सदस्यता का प्रचार करना आसान है, लेकिन लोगों का भरोसा जीतना आसान नहीं।

नाहन में सामने आए इस घटनाक्रम ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है। अब सवाल भाजपा नेतृत्व से है कि क्या पार्टी इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी, या इसे भी महज एक राजनीतिक घटनाक्रम मानकर नजरअंदाज कर दिया जाएगा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />