शिक्षकों की दैनिक डायरी बंद करने का निर्णय सरकार का सराहनीय कदम : डॉ. आई डी राही
शिक्षकों की दैनिक डायरी बंद करने का निर्णय सरकार का सराहनीय कदम : डॉ. आई डी राही
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 24-12-2025
हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की दैनिक डायरी प्रणाली को बंद करने का निर्णय एक सराहनीय एवं समयानुकूल कदम है। वर्तमान समय में शिक्षक पहले से ही शैक्षणिक , सह. शैक्षणिक तथा विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों को निभा रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन शिक्षक डायरी का लिखना एक अतिरिक्त औपचारिकता बनकर रह गया था , जिससे शिक्षकों का बहुमूल्य समय कागजी कार्यों में व्यर्थ हो जाता था।
What's Your Reaction?

