शिमला के साईं बाबा मंदिर में चोरों ने की सेंधमारी, एक किलो चांदी का सिंहासन लेकर चोर फरार 

Mar 5, 2025 - 13:24
 0  38
शिमला के साईं बाबा मंदिर में चोरों ने की सेंधमारी, एक किलो चांदी का सिंहासन लेकर चोर फरार 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-03-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर चक्कर स्थित साईं बाबा मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने आधी रात को मंदिर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और करीब एक किलो चांदी का सिंहासन लेकर फरार हो गए। 

इसके अलावा चांदी का छत्र, आशीर्वाद मुकुट और कुर्सी के किनारे लगे चांदी के सजावटी सामान भी चोरी हो गए। वारदात 3 मार्च की रात लगभग की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

चोरी के मामले की शिकायत विनय चंदला पुत्र निवासी सैंडल चक्कर शिमला ने की, जिसके आधार पर थाना बालूगंज में मामला दर्ज किया गया।  शिकायतकर्ता के अनुसार सुबह जब श्रद्धालु और पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मुख्यद्वार का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो साईं बाबा के सिंहासन सहित अन्य चांदी के सामान गायब थे। 

पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में  दो नकाबपोश युवक मंदिर में घुसते और वारदात को अंजाम देते दिखे हैं। चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्रों को भी नहीं छेड़ा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow