संपूर्णता अभियान के अन्तर्गत पूह विकास खण्ड का सम्मान समारोह आयोजित 

किन्नौर जिले के पूह विकास खंड को नीति आयोग के एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए आज रिकांगपिओ में आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सम्मानित

Aug 2, 2025 - 15:42
 0  29
संपूर्णता अभियान के अन्तर्गत पूह विकास खण्ड का सम्मान समारोह आयोजित 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    02-08-2025

किन्नौर जिले के पूह विकास खंड को नीति आयोग के एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए आज रिकांगपिओ में आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा थे।

इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, जल प्रबंधन एवं बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पूह ब्लॉक द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि संपूर्णता अभियान का उद्देश्य आकांक्षी ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों की पूर्णता सुनिश्चित करना है। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में पूह ब्लॉक ने एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए उसे तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। डॉ. शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2025 में भी सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से पूह ब्लॉक देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। 

उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इसी समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक किन्नौर  अभिषेक शेखर, जिला परिषद अध्यक्ष  निहाल चारस एवं उपाध्यक्ष  प्रिया नेगी द्वारा पूह विकास खंड के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स तथा स्वास्थ्य कर्मियों को संपूर्णता अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में नारी शक्ति ग्राम संगठन तेलंगी की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मंचित एक प्रेरणादायक नाटक ने सभी को प्रभावित किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, खंड विकास अधिकारी निचार  प्यारे लाल, खंड विकास अधिकारी पूह  बसंत नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा वर्कर्स उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow