13 व 14 जून को आयोजित होने वाले सत्संग ब्यास समागम के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

राधा स्वामी सत्संग ब्यास (आर.एस.एस.बी.) के 13 व 14 जून, 2026 को सोलन में आयोजित होने वाले सत्संग ब्यास समागम आयोजन के सम्बन्ध में आज यहां एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।

May 23, 2026 - 17:34
 0  2
13 व 14 जून को आयोजित होने वाले सत्संग ब्यास समागम के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

सोलन 23 मई, 2026 : 

राधा स्वामी सत्संग ब्यास (आर.एस.एस.बी.) के 13 व 14 जून, 2026 को सोलन में आयोजित होने वाले सत्संग ब्यास समागम आयोजन के सम्बन्ध में आज यहां एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह आयोजन समूचे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ यह सुनिश्चित बनाएं कि इस अवधि में सत्संग का लाभ उठाने सोलन पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


उपायुक्त ने इस अवधि में चिकित्सा सुविधा के दृष्टिगत दो पैरा-मेडिकल कर्मियों के साथ एक एम्बुलेंस की तैनाती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक दवाओं और उपकरणों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल में 3-4 बिस्तर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को कानून और व्यवस्था की स्थिति यथावत बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने के निर्देश दिए।


मनमोहन शर्मा ने विद्युत बोर्ड को सत्संग के दौरान नियमित बिजली तथा जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत 13 से 14 जून, 2026 तक बड़ोग से होकर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने तथा सोलन बाईपास, राजगढ़ मार्ग, राधा स्वामी सत्संग परिसर सहित अन्य उपलब्ध स्थानों पर भारी वाहनों तथा बसों की पार्किंग व्यवस्था बनाने तथा आवश्यकता के अनुसार पुलिस मैदान में उचित प्रबंधन करने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में सत्संग समागम के दौरान यातायात व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य आवश्यकताओं सहित सीवरेज तथा अग्निश्मन सेवा व आपदा प्रबंधन व्यवस्था के अतिरिक्त अन्य विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई। बैठक में इस अवधि में मल निकासी व्यवस्था सहित सत्संग क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक अशोक चौहान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के क्षेत्रीय सचिव परमजीत सिंह सूदन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow