यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 18-03-2026
सिरमौर जिला में आयुष विभाग ने अब अपने सभी औषधालयों में आयुष पद्धति से अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों का इलाज करना शुरू कर दिया है विभाग द्वारा इसके लिए कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इससे पहले इन अस्पतालों में इस पद्धति से इलाज सुविधा नहीं थी।
जिला आयुष अधिकारी डॉ0 इंदु शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में आयुष विभाग को सुदृढ़ करने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के समस्त औषधालयों में आयुष विभाग की पद्धति से रोगियों का इलाज किया जा रहा है और इस कड़ी में सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को सहायता प्रदान कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि बेहतर सुविधाएं आयुष औषधालयों में लोगों को प्रदान की जा सके। डॉ इंदु शर्मा ने यह भी बताया कि विभाग के कुछ औषधालयों में दवाइयों की कमी चल रही थी मगर अब जिला सिरमौर के आयुष अस्पताल पांवटा साहिब व नाहन सहित समस्त औषधालयों में विभाग द्वारा दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है।