सरकार ने बदले दो एचएएस अधिकारी , सचिवालय सेवाओं के तीन पदोन्नत अफसरों को सौंपे विभाग

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। प्रोजेक्ट आफिसर आईटीडीपी केलांग मनोज कुमार तीन को एसडीएम उदयपुर नियुक्त किया गया है। एसडीएम उदयपुर केशव राम को मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है

Nov 12, 2024 - 21:09
 0  73
सरकार ने बदले दो एचएएस अधिकारी , सचिवालय सेवाओं के तीन पदोन्नत अफसरों को सौंपे विभाग
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  12-11-2024

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। प्रोजेक्ट आफिसर आईटीडीपी केलांग मनोज कुमार तीन को एसडीएम उदयपुर नियुक्त किया गया है। एसडीएम उदयपुर केशव राम को मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है। 
 
 
एसी टू डीसी लाहौल-स्पीति संकल्प गौतम को प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी केलांग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राज्य सचिवालय सेवाओं के तीन अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नए विभाग सौंपे गए हैं। 
 
 
अवर सचिव राजीव चौहान को योजना, अमर चंद को गृह और राजेश शर्मा को सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। इनके अलावा उपसचिव किरण गुप्ता को वित्त विभाग में तैनाती दी गई है । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow