दर्दनाक हादसा : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर , दो सगे भाईयों की मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां लाल सिंगी गांव में मंगलवार शाम करीब चार एक स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मपाल (60) पुत्र पिरथी चंद और ज्ञान चंद (63) पुत्र पिरथी चंद निवासी कोटला खुर्द के तौर पर हुई है।

Nov 12, 2024 - 21:05
 0  108
दर्दनाक हादसा : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर , दो सगे भाईयों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  12-11-2024
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां लाल सिंगी गांव में मंगलवार शाम करीब चार एक स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मपाल (60) पुत्र पिरथी चंद और ज्ञान चंद (63) पुत्र पिरथी चंद निवासी कोटला खुर्द के तौर पर हुई है।
धर्मपाल पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई ज्ञान चंद राजस्व विभाग से कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार को दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान लालसिंगी में एक स्कूल बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौका पर ही मौत हो गई। 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow