सिरमौर में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए फसलों का होगा डिजिटल सर्वेक्षण  

Dec 17, 2025 - 15:46
 0  15
सिरमौर में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए फसलों का होगा डिजिटल सर्वेक्षण  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सिरमौर    17-12-2025

सिरमौर में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कृषि विभाग द्वारा फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के तहत जिले में किसानों द्वारा बोई गई विभिन्न फसलों की जानकारी डिजिटल माध्यम से एकत्र की जाएगी, जिससे कृषि से संबंधित आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित की जा सकेगी।

उप निदेशक कृषि डॉ. राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि सर्वेक्षण की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। 

पंजीकरण के अभाव में किसानों को सरकारी योजनाओं और लाभों से वंचित रहना पड़ सकता है। डॉ. राजकुमार ने बताया कि डिजिटल सर्वेक्षण के माध्यम से किसानों की फसलों से संबंधित वास्तविक, सटीक और अद्यतन डाटा सरकार के पास उपलब्ध होगा। 

इससे फसल बीमा, मुआवजा, सब्सिडी, न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य कृषि कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान फसल नुकसान का आकलन भी तेजी और पारदर्शिता के साथ किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल सर्वेक्षण से कृषि योजनाओं की निगरानी बेहतर होगी और नीति निर्माण में भी यह डाटा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस क्षेत्र में कौन-सी फसलें उगाई जा रही हैं और किसानों की वास्तविक जरूरतें क्या हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow