सूबेदार कुलदीप चंद का गांव के मोक्षधाम पर पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी के साथ लड़ते हुए बलिदानी हुए जिला हमीरपुर की गलोड़ तहसील के गांव कोहलवीं के सूबेदार कुलदीप चंद का रविवार को गांव के मोक्षधाम पर पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

Apr 13, 2025 - 15:19
 0  43
सूबेदार कुलदीप चंद का गांव के मोक्षधाम पर पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर      13-04-2025

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी के साथ लड़ते हुए बलिदानी हुए जिला हमीरपुर की गलोड़ तहसील के गांव कोहलवीं के सूबेदार कुलदीप चंद का रविवार को गांव के मोक्षधाम पर पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बलिदानी की पार्थिव देह को उनके बेटे आर्यन शर्मा ने मुखाग्नि दी। 

इससे पहले, रविवार सुबह शहीद कुलदीप चंद की पार्थिव देह जब सैन्य टुकड़ी के साथ सेना के वाहन से गांव कोहलवीं पहुंची तो बलिदानी के परिजनों के विलाप से सभी की आंखें नम हो गईं तथा पूरा गांव ‘कुलदीप चंद अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा।

बलिदानी की अंतिम यात्रा के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों की रैली निकालते हुए ‘कुलदीप चंद अमर रहे’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। थल सेना और हिमाचल प्रदेश पुलिस की टुकड़ी ने भी हवा में फायर करके तथा शस्त्र उल्टे करके बलिदानी सूबेदार कुलदीप चंद को अंतिम विदाई दी। 

मौके पर प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर और एसडीएम राकेश शर्मा ने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। कुलदीप चंद दो माह पूर्व छुट्टी काटकर गए थे। वह अपने पीछे बेटा बेटी पत्नी और बुजुर्ग माता पिता छोड़ गए हैं।

देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जेसीओ कुलदीप चंद का यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। पूरा देश इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow