हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च तक सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए 4533 लोगों ने सबसिडी का लाभ उठाने के लिए किया आवेदन

केंद्र की पीएम सूर्यघर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च तक 4533 लोगों ने सबसिडी का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर दिया है। इनकी छंटनी का काम कर दिया गया है, जिसके साथ अब इन आवेदकों को लाभ देने का मामला केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजा जा रहा

Apr 13, 2025 - 15:16
Apr 13, 2025 - 15:40
 0  41
हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च तक सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए 4533 लोगों ने सबसिडी का लाभ उठाने के लिए किया आवेदन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-04-2025

केंद्र की पीएम सूर्यघर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च तक 4533 लोगों ने सबसिडी का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर दिया है। इनकी छंटनी का काम कर दिया गया है, जिसके साथ अब इन आवेदकों को लाभ देने का मामला केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजा जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश में अभी तक 31 मार्च तक का डाटा देखें तो 500 से ज्यादा लोगों ने अपने घरों पर सोलर प्लांट लगाकर इस योजना का लाभ उठा लिया है। आने वाले दिनों में इस काम को तेजी के साथ किया जाएगा। 31 मार्च तक आए सभी मामलों को निपटाया जा रहा है, जिसके बारे में केंद्रीय मंत्रालय को लिख दिया है। 

इस योजना से राज्य के 575 लोगों ने अपने घर की छतों पर ग्रिड कनेक्टिड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए हैं। केंद्र से हाल ही में 3.48 करोड़ की सबसिडी भी लोगों को आ गई है। अभी सबसिडी के कुछ और मामले केंद्र सरकार को भेजे गए हैं जिस पर पैसा मिलने का इंतजार किया जा रहा है। 

सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए लोगों को सरकारी योजना में जुडऩे की अपील खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर रहे हैं।केंद्र सरकार ने राज्यों को पीएम सूर्य घर योजना प्रदान की है, जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश में भी लोग उठा रहे हैं। 

407 लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली सबसिडी मिल गई है और शेष मामलों को भी सबसिडी के लिए भेज दिया है। अब तक सरकार के पास 4533 आवेदन आ चुके हैं, जिनका मामला केंद्रीय मंत्रालय को भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow