राज्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क किया जा रहा तैयार  

हिमाचल प्रदेश में हरित परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि राज्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा

Sep 4, 2025 - 15:55
Sep 4, 2025 - 16:05
 0  51
राज्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क किया जा रहा तैयार  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-09-2025

हिमाचल प्रदेश में हरित परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि राज्य में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इस योजना के तहत 80 संभावित स्थलों का सर्वेक्षण करने के बाद 46 स्थानों का चयन किया गया है। 

इनमें से प्राथमिकता के आधार पर 34 जगहों पर ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा प्रस्तावित 327 इलेक्ट्रिक बसों (297 टाइप-1 और 30 टाइप-3) के संचालन के लिए 53 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन और अन्य अधोसंरचना के विकास की स्वीकृति राज्य सरकार ने प्रदान कर दी है। 

इस महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य करने के लिए राज्य सरकार ने 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जबकि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 110.95 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्राप्त हुई है।

चयनित 34 प्राथमिक स्थलों में शिमला लोकल वर्कशॉप, ठियोग बस स्टैंड, नूरपुर, फतेहपुर, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, हमीरपुर वर्कशॉप, हमीरपुर बस स्टैंड, नादौन बस स्टैंड, नादौन इलेक्ट्रिक डिपो, ऊना, बंगाणा, अंब, बिलासपुर, घुमारवीं, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, मंडी वर्कशॉप, अर्की, परवाणु, नालागढ़, नाहन, पांवटा साहिब, रेणुका जी, कुल्लू, मनाली, चंबा, भरमौर, डलहौजी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, रिकांग पिओ और केलंग शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />