हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम न पढ़ाने पर 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम न पढ़ाने पर यह कार्रवाई की गई है। मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाना अनिवार्य

Nov 7, 2025 - 14:08
Nov 7, 2025 - 14:18
 0  128
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम न पढ़ाने पर 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला    07-11-2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के 294 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम न पढ़ाने पर यह कार्रवाई की गई है। मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाना अनिवार्य है, लेकिन ये स्कूल दूसरे प्रकाशकों की किताबें पढ़ा रहे थे। 

प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 1,400 निजी स्कूलों को हिमाचल शिक्षा बोर्ड से मान्यता दी है। हाल ही में बोर्ड ने सभी स्कूलों से बच्चों के लिए खरीदी पुस्तकों के बिल मंगवाए थे। जांच के दौरान 294 स्कूल ऐसे निकले, जिन्होंने अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदी थीं। 

इस पर शिक्षा बोर्ड ने सख्त फैसला लेते हुए नियमों का उल्लंघन वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी। शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, निजी स्कूलों को मान्यता देते समय एक अनुबंध के तहत यह अनिवार्य किया जाता है कि वे बोर्ड की किताबें बच्चों को पढ़ाएंगे। बावजूद इसके स्कूलों ने तय नियमों का उल्लंघन किया है।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए भी बोर्ड की पुस्तकें पढ़ाना अनिवार्य हैं। प्रदेश के 294 स्कूल बोर्ड की ओर से जारी पाठ्यक्रम को नहीं पढ़ा रहे थे, जिसके चलते उनकी मान्यता रद्द कर दी गई है। बोर्ड ने पहली बार इतनी बढ़ी संख्या में स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow