बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन,राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम  

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ने लगी है। राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया

Nov 7, 2025 - 14:31
 0  39
बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन,राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-11-2025

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ने लगी है। राज्य में 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। जबकि तीन स्थानों पर माइनस में है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है, लेकिन हवा में ठंडक बरकरार है। वहीं सुंदरनगर में घना कोहरा दर्ज किया। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 3-4 दिनों में न्यूनम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2, सुंदरनगर 8.7, भुंतर 6.4, कल्पा 1.4, धर्मशाला 12.2, ऊना 12.0, नाहन 11.9, केलांग -2.9, पालमपुर 8.0, सोलन 7.4, मनाली 4.1, कांगड़ा 9.0, मंडी 9.6, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 9.2, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी -2.4, नारकंडा 6.1 , भरमाैर 10.0, सेऊबाग 5.0, बरठी 10.5, कसाैली 13.0, सराहन 9.7, ताबो -2.4 व  देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow