शिक्षा और कृषि के लिए सस्ता ऋण दे बैंक , जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने दिए निर्देश 

जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने उपस्थित सरकारी तथा निजी बैंकों के अधिकारियों को जिला के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए

Dec 3, 2025 - 19:12
Dec 3, 2025 - 19:56
 0  27
शिक्षा और कृषि के लिए सस्ता ऋण दे बैंक , जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक में डीसी ने दिए निर्देश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  03-12-2025

जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने उपस्थित सरकारी तथा निजी बैंकों के अधिकारियों को जिला के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए तथा उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा। 
उन्होंने बैंकों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए रिवोल्विंग फंड एवं आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा ताकि वे आत्मनिर्भरता की और अग्रसर हो सके एवं सशक्त बन सकें। उन्होंने सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए दी जा रही ऋण सुविधा का ब्यौरा लिया तथा समीक्षा कर इस योजना के समग्र प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि जिला के युवा इस योजना का लाभ उठा सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सके। इसके अतिरिक्त, जिलाधीश किन्नौर ने डॉ यंशवन्त सिंह परमार शिक्षा ऋण योजना को महत्व देने पर बल दिया ताकि वंचित वर्गो के युवाओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकें। 
डॉ अमित कुमार शर्मा ने वित्तीय समावेशन पर बल दिया ताकि जनजातीय जिला किन्नौर में सीमांत किसानों एवं पशुपालकों को सस्ता ऋण योजना का लाभ मिल सकें और जिला में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज हो सकें। जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक रोहित सांगवान ने बैठक का संचालन किया तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी आशीष कुमार, नाबार्ड के चंद्रेश कुमार सहित सरकारी एवं निजी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow