हमारे उत्सव तनावमुक्ति का सर्वश्रेष्ठ साधन : संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष पर्यन्त मनाए जाने वाले मेले और त्यौहार हमें तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाते

Oct 12, 2024 - 02:07
 0  47
हमारे उत्सव तनावमुक्ति का सर्वश्रेष्ठ साधन : संजय अवस्थी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     11-10-2024

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष पर्यन्त मनाए जाने वाले मेले और त्यौहार हमें तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाते हैं और एकाग्र होकर विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। 

संजय अवस्थी ने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति व परम्पराओं के परिचायक होते हैं। इन परम्पराओं की जानकारी युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में मेले, उत्सव व त्यौहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का सुनियोजित विकास करना उनका लक्ष्य है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यथासम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और अपनी परम्पराओं के पालन के साथ-साथ इनकी जानकारी अन्यों को भी दें। मुख्य संसदीय सचिव ने सामुदायिक भवन जखौली के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये, शमशान घाट सड़क जखौली के क्यारडू के लिए एक लाख रुपये, सामुदायिक भवन कोटली के लिए एक लाख रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले 7 विभिन्न स्कूलों के बच्चों के लिए 1100 रुपये प्रति स्कूल देने की घोषणा की। 

उन्होंने मेला आयोजन समिति को अपनी ओर से 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। कबड्डी और शतरंज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कबड्डी में कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिनमें बछाला नम्होल की टीम प्रथम रही जिसके लिए उन्हें ट्राफी के साथ 7100 रुपये नकद पुरस्कार राशि और बाडेश्वर कोटला की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 

इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बंसल, ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान व प्रधान परिषद ब्लॉक कुनिहार के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, ग्राम पंचायत देवरा के उप प्रधान कृष्ण चंद सहित समस्त वार्ड सदस्य, पुलिस उप-अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा और जगदीश शर्मा, मनोहर लाल, मदन लाल, प्रदीप शर्मा, प्रेम लाल, महेंद्र शर्मा, मोहन शर्मा, राकेश, हेमंत, पदम देव शर्मा, जिया लाल सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow