हिमफेड अब पशुपालकों तक पहुंचाएंगा पशु फीड, दूरदराज क्षेत्र के पशुपालकों को मिलेगा लाभ

नई पहल शुरू करते हुए हिमफेड अब पशुपालकों को सस्ती दामों पर उच्च क्वालिटी की पशु फीड भी मुहैया करवाएगा जिससे पशुपालकों को आने वाले समय में बड़ी सुविधा मिलेगी

Feb 2, 2026 - 23:25
 0  17
हिमफेड अब पशुपालकों तक पहुंचाएंगा पशु फीड, दूरदराज क्षेत्र के पशुपालकों को मिलेगा लाभ

औद्योगिक क्षेत्र में पेट्रोल पंप शुरू करने की भी योजना,

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    02-02-2026

नई पहल शुरू करते हुए हिमफेड अब पशुपालकों को सस्ती दामों पर उच्च क्वालिटी की पशु फीड भी मुहैया करवाएगा जिससे पशुपालकों को आने वाले समय में बड़ी सुविधा मिलेगी । हिमफेड की जिला स्तरीय बैठक नाहन में आज जिला निदेशक हिमफेड राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मीडिया से बात करते हुई राजीव ठाकुर ने कहा कि पशुपालकों की सुविधा के लिए हिमफेड द्वारा अब पशु फीड की सप्लाई शुरू की जाएगी जिसमें जिला के दूरदराज़ क्षेत्र के पशुपालकों को लाभ मिलेगा । 

उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ उचित दामों पर किसानों को फीड उपलब्ध करवाएगा वहीं उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक क्षेत्र काला अम्ब में भी हिमफेड द्वारा जल्द एक पेट्रोल पंप भी खोला जा रहा है। 

जिससे हिमफेड की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय में हिमफेड की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है और इस दिशा में लगातार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow