हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का 11वां दिन,आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा सत्र 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को 11वां दिन है। सत्र दोपहर दो बजे शुरू होगा। इसमें स्वाभाविक रूप से पिछले दिनों से राज्य में बादल फटने, भूस्खलन और तबाही के रूप में आई आपदा का मुद्दा गूंजेगा

Sep 1, 2025 - 10:04
 0  25
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का 11वां दिन,आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा सत्र 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-09-2025

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को 11वां दिन है। सत्र दोपहर दो बजे शुरू होगा। इसमें स्वाभाविक रूप से पिछले दिनों से राज्य में बादल फटने, भूस्खलन और तबाही के रूप में आई आपदा का मुद्दा गूंजेगा। प्रश्नकाल में भी इस विषय पर प्रश्न और अनुपूरक प्रश्न होंगे तो प्रश्नकाल के बाद भी चर्चा होगी। 

सत्र की बैठक दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी। दो से तीन बजे के बीच प्रश्नकाल होगा। इसके बाद शून्यकाल और अन्य नियमों के तहत मुद्दों पर चर्चा होगी। राज्य विधानसभा के 12 दिवसीय मानसून सत्र का समापन मंगलवार को होगा। यह चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र होगा। यह सत्र हिमाचल प्रदेश के इतिहास का चौथा सबसे लंबा सत्र है।

सोमवार को सदन में चार विधेयकों को पेश किया जाएगा। ये हिमाचल प्रदेश लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक 2025, हिमाचल प्रदेश सड़क द्वारा कतिपय माल के वहन पर कराधान संशोधन विधेयक 2025, रजिस्ट्रीकरण हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2025 और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025 होंगे। 

इन विधेयकों को पारित करने के प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को किए जा सकते हैं। भाजपा विधायक बिक्रम सिंह अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से उत्पन्न पर्यावरणीय असंतुलन, भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं को रोकने के लिए नीति बनाने का प्रस्ताव रखेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow