हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादला आदेश किए जारी  

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक भारतीय वन सेवा (आईएफएस) और दो राज्य प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) के तबादला आदेश जारी किए

Dec 12, 2025 - 15:40
 0  14
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादला आदेश किए जारी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-12-2025

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक भारतीय वन सेवा (आईएफएस) और दो राज्य प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) के तबादला आदेश जारी किए है। इसे लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

1. साल 2019 बैच के एचपीएएस अधिकारी एवं जॉइंट सेक्रेटरी तकनीकी शिक्षा विश्व मोहन देव चौहान को रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (आरटीओ) शिमला लगाया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद सुरी दास नेगी आरटीओ शिमला के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगे।

2. साल 2012 बैच के एचपीएएस एवं एमडी मिल्कफेड डॉ. विकास सूद को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें एडिश्नल सेक्रेटरी (तकनीकी शिक्षा) लगाया गया है। इसके साथ, एडिश्नल सेक्रेटरी राजस्व-डीएम का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।

3. 22 फरवरी 2023 को भी राजेश शर्मा को मिल्कफेड में तैनाती दी गई थी। मगर तब 24 घंटे के भीतर उन्हें यहां से हटाकर समग्र शिक्षा में डायरेक्टर लगाया गया था। अब उन्हें दूसरी बार इस विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow