हिमाचल में ड्यूटी के दौरान खाई में गिरने से सुपौल के लाल जवान संजीव भंडारी शहीद 

हिमाचल प्रदेश में तैनात भारतीय सेना के जवान संजीव कुमार भंडारी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया। संजीव की मौत की खबर से सुपौल जिले के मरौना प्रखंड स्थित उनके गांव गम्हरिया में मातम

Dec 2, 2024 - 13:49
 0  96
हिमाचल में ड्यूटी के दौरान खाई में गिरने से सुपौल के लाल जवान संजीव भंडारी शहीद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - सुपौल     02-12-2024

हिमाचल प्रदेश में तैनात भारतीय सेना के जवान संजीव कुमार भंडारी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया। संजीव की मौत की खबर से सुपौल जिले के मरौना प्रखंड स्थित उनके गांव गम्हरिया में मातम छा गया है। 26 वर्षीय संजीव की ड्यूटी के दौरान पहाड़ से फिसलकर खाई में गिरने से जान चली गई। 

रविवार को यह खबर उनके परिजनों को मिली, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, संजीव भंडारी हिमाचल प्रदेश के समदू पहाड़ के सीमावर्ती इलाके में तैनात थे। 

ड्यूटी के दौरान उनका पैर फिसलने से वे गहरी खाई में गिर गए। सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

संजीव के शहीद होने की खबर से उनके पिता विजय भंडारी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। विजय भंडारी होमगार्ड में जवान हैं और बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं। शहीद जवान की पत्नी और एक साल का बेटा शिवांशु भी गहरे सदमे में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow