हिमाचल में बढ़ती बेसहारा पशुओं की समस्या से पार पाने के लिए अब चिप का लिया जाएगा सहारा
हिमाचल प्रदेश में बढ़ती बेसहारा पशुओं की समस्या से पार पाने के लिए अब चिप का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए बीस लाख के करीब पशुओं पर माइक्रो चिप फिट की जाएगी
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 15-03-2026
हिमाचल प्रदेश में बढ़ती बेसहारा पशुओं की समस्या से पार पाने के लिए अब चिप का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए बीस लाख के करीब पशुओं पर माइक्रो चिप फिट की जाएगी। यह कदम पशुओं को बेसहारा छोड़े जाने के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद उठाया जा सकता है।
राज्य सरकार हामी भरती है, तो फिए पूरे हिमाचल प्रदेश में पशुओं की टैगिंग के बजाए माइक्रो चिप लगाई जाएगी। यह सारा मेकेनिज्म थोड़ा महंगा है, जिसके चलते फिलहाल इस सोच को मुर्हूत रूप देने के लिए सरकार को ही फैसला लेना होगा। इस चिप की कीमत फिलहाल 200 रुपए है और अगर हिमाचल सरकार सभी पशुओं पर चिप लगने को हरी झंडी देती है, तो इसकी कास्ट भी घटकर 70 रुपए प्रति चिप के आसपास रह जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले इस माइक्रो चिप का प्रयोग भरमौर में कुछ घोडों पर लगाकर किया गया है और अब दूसरे चरण में मंडी में भी घोड़ों पर ही इसका ट्रायल किया जाएगा। मंडी में दो हजार घोडों में से दो सौ घोडों पर ही यह चिप लगाई जाएगी। इस चिप के इंस्टाल किए जाने के बाद इसको निकाला नहीं जा सकता है।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि पशुओं को सडक़ पर छोड़े जाने के ममलों को कम करने के लिए माइक्रो चिप लगाने पर विचार हो रहा है। मंडी आए मंत्री ने बताया कि इस चिप को निकालना आसान नहीं है और इसमें पशु और उसके मालिकों का पूरा ब्यौरा दर्ज रहेगा।
What's Your Reaction?



