हिमाचल में बदल रही विकास की तस्वीर : हर जिले में चल रहे प्रोजेक्ट्स दे रहे नई पहचान

हिमाचल प्रदेश एक नए विकास युग की ओर तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के हर जिले में व्यापक स्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं, जो न केवल बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर रहे

May 17, 2025 - 15:43
 0  38
हिमाचल में बदल रही विकास की तस्वीर : हर जिले में चल रहे प्रोजेक्ट्स दे रहे नई पहचान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     17-05-2025

हिमाचल प्रदेश एक नए विकास युग की ओर तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के हर जिले में व्यापक स्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं, जो न केवल बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी नई पहचान दे रहे हैं।

प्रदेश के सिरमौर जिले की धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में अब यमुना घाट और श्मशान घाट का कायाकल्प हरिद्वार की तर्ज पर किया जा रहा है। यह कार्य आधुनिक तकनीकों और हाईटेक सुविधाओं के साथ आरंभ हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

लंबे समय से उपेक्षित यमुना घाट अब नई चमक से निखरेगा। यह घाट धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पवित्र माना जाता है, जहां स्नान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। वर्षों से बदहाल स्थिति में रहा यह घाट अब पर्यटन की दृष्टि से भी प्रदेश की पहचान को मजबूती देगा।

श्मशान घाट का भी समुचित सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जहां पेयजल, प्रकाश और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस कार्य से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और यहां तक कि विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री का यह विकास दृष्टिकोण प्रदेश को समृद्ध और स्वाभिमानी हिमाचल की दिशा में अग्रसर कर रहा है। आने वाले वर्षों में हिमाचल की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटक पहचान देशभर में और अधिक प्रखर होकर उभरेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow