हिमाचल में शिक्षा विभाग और शिक्षकों की बीच बढ़ता जा रहा टकराव

क्लस्टर सिस्टम को लेकर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है इसी कड़ी में क्लस्टर सिस्टम के विरोध में प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन ने 1 मार्च को आग्रह रैली निकालने का ऐलान किया

Feb 23, 2026 - 19:41
 0  37
हिमाचल में शिक्षा विभाग और शिक्षकों की बीच बढ़ता जा रहा टकराव

प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन की ओर से पूरे प्रदेश भर में निकाली जाएगी रैली

क्लस्टर सिस्टम के कारण प्राथमिक अध्यापकों की पदोन्नति हो रही प्रभावित

नाहन में प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के पदाधिकारी मीडिया से हुए रूबरू

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    23-02-2026

क्लस्टर सिस्टम को लेकर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है इसी कड़ी में क्लस्टर सिस्टम के विरोध में प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन ने 1 मार्च को आग्रह रैली निकालने का ऐलान किया है। प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के पदाधिकारी नाहन में आज मीडिया से बात कर रहे थे।

मीडिया से बात करते हुए प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि फेडरेशन की ओर से शुरू से ही क्लस्टर सिस्टम का विरोध किया जा रहा है मगर अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। फेडरेशन का कहना है कि इस व्यवस्था के कारण प्राथमिक अध्यापकों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है और शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है। 

इसके साथ-साथ इस सिस्टम के कारण पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। यही कारण है कि 1 मार्च को पूरे प्रदेश में हर जिला मुख्यालय में एक साथ आग्रह रैली निकाली जाएगी। नाहन में यह रैली रानीताल से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक पहुंचेगी, जहां प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि बीते 8 माह पहले शिमला में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए अध्यापकों को सरकार तुरंत रिहा करे।
फेडरेशन ने यह भी मांग उठाई कि प्राथमिक स्कूलों में पहले की तरह खेलकूद प्रतियोगिताएं दोबारा शुरू की जाएं, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow