शिक्षा के साथ साथ बच्चों में धर्म व संस्कार पैदा करना मकसद , ओम साईं पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह बोले , प्रधानाचार्य 

ओम साईं पब्लिक स्कूल धौलघाट ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में पंचायत समिति नालागढ़ के वाइस चेयरमैन प्रेम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की , जबकि सेना से रिटायर्ड मेजर निक्का राम , मस्त राम, ज्ञान चंद व एसएमसी प्रधान धर्मपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे

Dec 8, 2024 - 17:37
Dec 8, 2024 - 17:53
 0  36
शिक्षा के साथ साथ बच्चों में धर्म व संस्कार पैदा करना मकसद , ओम साईं पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह बोले , प्रधानाचार्य 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
रजनीश ठाकुर - बीबीएन  08-12-2024
ओम साईं पब्लिक स्कूल धौलघाट ने अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में पंचायत समिति नालागढ़ के वाइस चेयरमैन प्रेम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की , जबकि सेना से रिटायर्ड मेजर निक्का राम , मस्त राम, ज्ञान चंद व एसएमसी प्रधान धर्मपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल को प्रधानचार्य संतोष कुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व शिक्षा तथा खेलों में मेधावी रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण अक्षत, सक्षम व अनुज की टीम द्वारा नशे के खिलाफ प्रस्तुत किया गया जागरूक एक्ट रहा। 
इस एक्ट में बच्चों ने नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं अंशीरा , जिया व तमन्ना की टीम ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर सबको झूमने व थिरकने पर मजबूर कर दिया। अंजली , खुशी व ज्योत्सना की टीम ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि धीरज , भारती , दिव्या , मयंक व हर्ष की टीम ने आर्मी पर एक्ट प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। मुख्यातिथि प्रेम ठाकुर ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं व नशे पर प्रस्तुत एक्ट पर पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा के नशा आज समाज व देश का सबसे बड़ा दुश्मन है जो सबको अंदर से खोखला कर रहा है। 
उन्होंने स्कूल की पानी व सड़क की समस्या को जल्द से जल्द हल करवाने का भरोसा दिलाया। स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने कहा कर ओम साईं पब्लिक स्कूल का मकसद बच्चों में शिक्षा के साथ साथ धर्म और संस्कार की भावना पैदा करना है। उन्होंने कहा के आज स्कूलों व अभिभावकों द्वारा बच्चों को नम्बर व परसेंटेज लाने के लिए मजबूर किया जा रहा है जिससे बच्चे मानसिक दबाव में आकर आत्महत्या जैसे घातक कदम उठा रहे हैं। 
जबकि नंबरों से ज्यादा एक बच्चे का संस्कारी इंसान बनना जरूरी है जो अपने देश, माता पिता व महिलाओं की इज्जत कर सके। अगर बच्चे में यह गुण हैं तो वह खुद ही किसी न किसी फील्ड में कामयाब हो जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रेम ठाकुर के साथ प्रधानाचार्य संतोष कुमारी , इंटक अध्यक्ष ओम शर्मा , मीडिया प्रभारी रजनीश ठाकुर , स्कूल स्टाफ से कुसुम , उर्मिला , बबिता , सविता , रूपा , रीना , ज्योति , रेणु , शिवाली , गीता , योगेश , भीनु , रजनी , मीनाक्षी समेत बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow