मुख्यमंत्री ने पर्यावरण कैलेंडर और स्वर्ण जयंती लोगो किया जारी , राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गतिविधियों का किया बखान 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित कर रहे पर्यावरण कैलेंडर को जारी किया। उन्होंने बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती लोगो भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने बोर्ड को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 वर्षों के दौरान अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पर्यावरण को संरक्षित करने के बोर्ड के प्रयासों को निरंतर सफलतापूर्वक जारी रहेंगे

Dec 21, 2024 - 18:27
Dec 21, 2024 - 18:41
 0  35
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण कैलेंडर और स्वर्ण जयंती लोगो किया जारी , राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गतिविधियों का किया बखान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  21-12-2024


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित कर रहे पर्यावरण कैलेंडर को जारी किया। उन्होंने बोर्ड के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती लोगो भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने बोर्ड को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 50 वर्षों के दौरान अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पर्यावरण को संरक्षित करने के बोर्ड के प्रयासों को निरंतर सफलतापूर्वक जारी रहेंगे।

पर्यावरण कैलेंडर में 21 दिसम्बर, 2024 और 21 दिसंबर, 2025 के मध्य पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण 50 दिनों को मनाने के लिए 50 प्रमुख गतिविधियों की रूपरेखा दी गई है। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रदेश के लोगों में जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। नए लान्च किए गए स्वर्ण जयंती लोगो को एचपीपीसीबी के सभी आधिकारिक पत्राचार पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और प्रयोगशालाएं 21 दिसम्बर, 2024 को स्वच्छता अभियान चलायेंगे। स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनवरी 2025 के अंतिम पखवाड़े या फरवरी 2025 के प्रथम पखवाड़े में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

 

कार्यक्रम के दौरान बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, मलिन्द्र राजन, हरदीप बावा, नीरज नैय्यर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, एचपीपीसीबी के सदस्य सचिव अनिल जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow