नशे की लत ने युवाओं को बर्बादी के कगार पर लाकर किया खड़ा,नशा खरीदने के लिए किसी भी हद तक जाने को मजबूर

युवाओं को नशे की लत ने बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नशे की लत को पूरा करने के लिए युवा चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं नशा खरीदने के लिए किसी भी हद तक जाने को मजबूर

Feb 2, 2026 - 11:16
Feb 2, 2026 - 11:16
 0  35
नशे की लत ने युवाओं को बर्बादी के कगार पर लाकर किया खड़ा,नशा खरीदने के लिए किसी भी हद तक जाने को मजबूर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-02-2026

युवाओं को नशे की लत ने बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नशे की लत को पूरा करने के लिए युवा चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं नशा खरीदने के लिए किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो गए हैं। चिट्टे के नशे ने जिला शिमला के युवाओं को अपराध के दलदल में भी धकेलना शुरू कर दिया है। 

जांच में सामने आया है कि नशे की मांग को पूरा करने के लिए युवक ने अपनी कार को एक लाख रुपये में गिरवी रख दिया। कार गिरवी रखने के बाद युवक चिट्टा खरीदकर शिमला आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें शोघी के समीप दबोचा लिया।

 पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक युवक ने चिट्टा खरीदने के लिए कार को गिरवी रखा था। अब पुलिस इस मामले में नशे की सप्लाई करने वाले आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। 

इससे पहले भी नशा तस्करी के मामलों में सामने आ चुका है कि युवक नशे की लत को पूरा करने के लिए घरों में चोरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं। यही नहीं शहर में कई ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जिसमें नशे की लत के कारण युवक राहगीरों से लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 

ऐसा ही मामला टुटीकंडी क्षेत्र में भी सामने आ चुका है, जहां पर रात और दिन के समय पैदल चल रहे लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में नशे के लिए इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की थी। 

पिछले दिनों शहर में छीनाझपटी के मामलों के पीछे की वजह भी नशा ही बताया जा रहा है। शिमला में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। नए साल में ही जिले में नशा तस्करी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसमें दूसरे राज्यों के सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow