शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर के पेंशनरों ने दिया धरना प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 

राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर से आए पेंशनर लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं होने और बजट में राहत की घोषणा न होने से नाराज

Mar 30, 2026 - 15:57
Mar 30, 2026 - 15:59
 0  52
शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर के पेंशनरों ने दिया धरना प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-03-2026

राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर से आए पेंशनर लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं होने और बजट में राहत की घोषणा न होने से नाराज हैं।

चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, कहा कि सरकार जब तक राहत नहीं दे देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि पेंशनर पहले भी कई बैठकें कर सरकार को चेतावनी दे चुके थे।

इसी के साथ ही चौड़ा मैदान में विधायक प्रकाश राणा और विधायक रीना कश्यप की गाड़ी को भी पेंशनरों ने रोका है जिसके बाद इन्हें चौड़ा मैदान से विधानसभा के लिए पैदल जाना पड़ा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow