युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से बचाती हैं खेलें : नरेश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से बचाने के लिए खेलों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ये खेलें हमारी युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचा सकती

Mar 30, 2026 - 17:39
 0  4
युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से बचाती हैं खेलें : नरेश ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ने किया बॉक्सरों का उत्साहवर्द्धन

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    30-03-2026

हिमाचल प्रदेश राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से बचाने के लिए खेलों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ये खेलें हमारी युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचा सकती हैं।
 
इसके अलावा प्रदेश में खेलों के लिए आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने बड़े निर्णय लिए हैं। इसका उदाहरण नादौन में लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम है। इस इंडोर स्टेडियम में बॉक्सिंग सहित कुल 17 खेलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
 
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रदेश एवं जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली बॉक्सरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिला है। इससे अन्य युवा भी बॉक्सिंग और अन्य खेलों की ओर आकर्षित हांेगे।  
 
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र शेट्टी, जिला महासचिव अनिल मनकोटिया, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. चंदन राणा, बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य लोग भी उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow