हिमाचल में भी यातायात पुलिस एयर कंडीशन हेल्मेट का होगा प्रयोग,बिलासपुर में एसी हेल्मेट का ट्रायल शुरू

दिल्ली, राजस्थान और गुजरात जैसे बड़े राज्यों के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी यातायात पुलिस एयर कंडीशन (एसी) हेल्मेट का प्रयोग करते हुए नजर आएगी। प्रदेश में एकमात्र जिला बिलासपुर में एसी हेल्मेट का ट्रायल शुरू कर दिया

Jun 10, 2025 - 11:57
Jun 10, 2025 - 11:59
 0  64
हिमाचल में भी यातायात पुलिस एयर कंडीशन हेल्मेट का होगा प्रयोग,बिलासपुर में एसी हेल्मेट का ट्रायल शुरू
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    10-06-2025

दिल्ली, राजस्थान और गुजरात जैसे बड़े राज्यों के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी यातायात पुलिस एयर कंडीशन (एसी) हेल्मेट का प्रयोग करते हुए नजर आएगी। प्रदेश में एकमात्र जिला बिलासपुर में एसी हेल्मेट का ट्रायल शुरू कर दिया है। अभी फिलहाल दो हेल्मेट प्रायोगिक तौर पर कंपनी से लिए गए हैं, जिनमें से एक हेल्मेट की बिजली कैपेसिटी छह से सात घंटे जबकि दूसरे की अढ़ाई से तीन घंटे की है। 

यातायात पुलिस को छह से सात घंटे की बिजली कैपेसिटी वाला एसी हेल्मेट दिया गया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को हेल्मेट पहनाकर ट्रायल शुरू किया है। अगले दो चार दिन तक ट्रायल के रिजल्ट आएंगे, जिसके आधार पर अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

गुजरात की एक कंपनी से पुलिस ने एसी हेल्मेट लिए हैं। एक हेल्मेट की बाजार में कीमत 25 हजार रुपए है। ट्रायल सक्सेस रहने के बाद बजट का प्रावधान कर कंपनी को एसी हेल्मेट का ऑर्डर दिया जाएगा। यह हेल्मेट यातायात पुलिस कर्मियों को दिया है। 

पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के अनुसार वर्तमान समय में गर्मी के मौसम को ध्यान रखते हुए जिला बिलासपुर में यातायात नियंत्रण के लिए एसी हेल्मेट का परीक्षण किया है। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात नियंत्रण के लिए तैनात कर्मियों को गर्मी से निजात दिलाना है। -एचडीएम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow