केंद्र सरकार ने विदेशी सेब पर बढ़ाया 30 रुपए न्यूनतम आयात मूल्य, हिमाचल के बागवानों को मिलेगा लाभ : चेतन बरागटा 

सेब पर आयात शुल्क कम होने की चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने विदेशी सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य को 50 से बढ़ाकर 80 रुपए कर दिया है जिससे घरेलू सेब उत्पादकों को बड़ी राहत मिली....

Jul 4, 2025 - 16:31
Jul 4, 2025 - 16:57
 0  29
केंद्र सरकार ने विदेशी सेब पर बढ़ाया 30 रुपए न्यूनतम आयात मूल्य, हिमाचल के बागवानों को मिलेगा लाभ : चेतन बरागटा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-07-2025

सेब पर आयात शुल्क कम होने की चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने विदेशी सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य को 50 से बढ़ाकर 80 रुपए कर दिया है जिससे घरेलू सेब उत्पादकों को बड़ी राहत मिली है। 

केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने बागवानों की मांग पर न्यूनतम आयात मूल्य की दरों को रिवाइज करते हुए इसमें 30 रुपए प्रति किलो बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। हिमाचल भाजपा नेता व बागवान चेतन बरागटा ने कहा कि केंद्र सरकार ने MIP में बढ़ोतरी कर देश और प्रदेश के सेब बागवानों को बढ़ी राहत दी है। 

अब विदेश से 80 रुपए प्रति किलो से कम कोई सेब आयात नहीं होगा इससे बागवानों को बढ़ी राहत मिलेगी।80 रुपए प्रति किलो MIP के ऊपर 50 फ़ीसदी आयात शुल्क लगेगा जो 120 से 130 रुपए प्रति किलो तक बनेगा। हिमाचल के सेब बागवानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा जिसके लिए बागवान केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। 

जहां तक आयात शुल्क को बढ़ाने की बात है उसमें कांग्रेस सरकार के ही मंत्री आनंद शर्मा ने MOU साइन किया है ऐसे कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर को होम वर्क कर लेना चाहिए।MIP में बढ़ोतरी होने से आयात शुल्क को चिंता खत्म हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow