बीमा पॉलिसी मैच्योर होने का झांसा देकर 20 लाख रुपये दिलवाने के नाम पर साइबर ठगों के जाल में फंसा पूर्व सैनिक   

बीमा पॉलिसी मैच्योर होने का झांसा देकर 20 लाख रुपये दिलवाने के नाम पर एक पूर्व सैनिक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। अब इस खाते से ठगी की रकम के लेनदेन के चलते मध्य प्रदेश पुलिस ने बुजुर्ग को नोटिस जारी

Aug 3, 2025 - 12:31
Aug 3, 2025 - 13:12
 0  70
बीमा पॉलिसी मैच्योर होने का झांसा देकर 20 लाख रुपये दिलवाने के नाम पर साइबर ठगों के जाल में फंसा पूर्व सैनिक   
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    03-08-2025

बीमा पॉलिसी मैच्योर होने का झांसा देकर 20 लाख रुपये दिलवाने के नाम पर एक पूर्व सैनिक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। अब इस खाते से ठगी की रकम के लेनदेन के चलते मध्य प्रदेश पुलिस ने बुजुर्ग को नोटिस जारी किया है।

ठगों ने अलग बैंक खाता खुलवाकर उसकी डिटेल और एटीएम कार्ड तक मंगवाया और फिर उस खाते का उपयोग ठगी के लेनदेन के लिए किया। सूत्रों के अनुसार कांगड़ा के एक पूर्व सैनिक को एक कॉल आई, जिसमें कथित तौर पर उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी के मैच्योर होने की बात कहकर 20 लाख खाते में भेजने का लालच दिया गया।

शुरुआत में बुजुर्ग ने बात को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में खुद ही शातिरों से संपर्क कर बैठा। शातिरों ने अलग खाता खोलने के लिए कहा और बुजुर्ग ने बिना परिवार को बताए ऐसा ही किया। इसके बाद एटीएम कार्ड भी शातिरों के बताए पते पर भेज दिया। कुछ समय बाद मध्यप्रदेश में दर्ज एक ठगी मामले में उस बैंक खाते के इस्तेमाल का पता चला। 

एमपी पुलिस ने खाते को होल्ड करने के साथ ही पूर्व सैनिक के नाम नोटिस भेज दिया।   इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना में संपर्क किया। साइबर क्राइम थाना के एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पूर्व सैनिक के खाते में 20 लाख रुपये आए थे, जो ठगी से संबंधित थे। यह खाता म्यूल अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया। कई लोग जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में ठगों के जाल में फंस जाते हैं और फिर अज्ञानता में ही कानूनी पचड़े में पड़ जाते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow