प्रदेश में युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा आधी रात तक जारी

राजधानी शिमला में हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच बुधवार सुबह शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात तक जारी रहा। नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान प्रदर्शन में संलिप्त होने के आरोपी युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने तड़के चिड़गांव से गिरफ्तार

Feb 26, 2026 - 10:51
Feb 26, 2026 - 11:07
 0  37
प्रदेश में युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा आधी रात तक जारी

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    26-02-2026

राजधानी शिमला में हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच बुधवार सुबह शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात तक जारी रहा। नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान प्रदर्शन में संलिप्त होने के आरोपी युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने तड़के चिड़गांव से गिरफ्तार किया। 

इसके बाद जब तीनों को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले जा रही थी तो दोपहर के समय दिल्ली पुलिस के करीब 20 अफसरों और कर्मचारियों को शिमला पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें चक्कर कोर्ट लेकर पहुंची शिमला पुलिस ने शाम करीब 7:30 बजे छोड़ दिया। सभी को लगा कि विवाद खत्म हो गया है।

इसी बीच, करीब 8:00 बजे दिल्ली पुलिस की टीम तीनों युवकों को लेकर अभी शोघी बैरियर पर ही पहुंची थी कि शिमला पुलिस ने नाकाबंदी कर फिर इन्हें रोक दिया। गाड़ी से दिल्ली पुलिस का अधिकारी बाहर निकला और मौके पर मौजूद शिमला पुलिस के कर्मचारियों से पूछा कि गाड़ी क्यों रोकी गई। इसके बाद शिमला पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। वहीं, वाहनों की आवाजाही रुकने से शोघी में जाम लग गया। शिमला पुलिस के आईपीएस अधिकारी अभिषेक ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी से कहा कि अभी आप पर एक एफआईआर दर्ज हुई है, आप सहयोग कर रहे हैं कि नहीं, आपने तीन लोगों को अगवा किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि मैं जांच में सहयोग करने को तैयार हूं। 

अभिषेक ने उक्त अधिकारी को एफआईआर की कॉपी दिखाई। इस पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा- आपने रात 8:11 बजे एफआईआर दर्ज की है। हम सुबह 8:00 बजे उनको वहां से लेकर आए। आप मेरी फाइल देखिए। आप मुझे आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से रोक रहे हैं। 

मेरे पास कोर्ट में पेश करने का 24 घंटे का समय है। आप कानून जानते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर किया गया हमला है। 

उन्होंने इस कार्रवाई को शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और तानाशाही प्रवृत्ति का उदाहरण बताया। कहा कि युवा नेता को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार करना कि उसने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी, यह साबित करता है कि मोदी सरकार युवा शक्ति, सच बोलने वालों और सरकार से सवाल पूछने वालों से घबराने लगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />