सीएम सुक्खू ने अपने किन्नाैर दाैरे के दौरान निर्माणाधीन शोंगटोंग-करछम परियोजना का किया निरीक्षण

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से दो दिन के किन्नौर जिले के दौरे पर हैं। सोमवार सुबह छोरिंग हेलीपैड पर जनजातीय मामले एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम सुक्खू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

Jun 9, 2025 - 13:35
Jun 9, 2025 - 13:36
 0  45
सीएम सुक्खू ने अपने किन्नाैर दाैरे के दौरान निर्माणाधीन शोंगटोंग-करछम परियोजना का किया निरीक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  किन्नौर     09-06-2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज से दो दिन के किन्नौर जिले के दौरे पर हैं। सोमवार सुबह छोरिंग हेलीपैड पर जनजातीय मामले एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम सुक्खू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा की अगुवाई में सेवादल कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री को सलामी दी।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित थे और उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। 

मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य उद्देश्य शोंगटोंग-करछम जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन गतिविधियों का जायजा लेना था। चोलिंग पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे शोंगटोंग-करछम पावर हाउस साइट और बैराज साइट पवारी के लिए रवाना हुए। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और परियोजना के इंजीनियरों व मजदूरों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी चुनौतियों और कार्य प्रगति की जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री ने परियोजना के समय पर पूरा होने और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow