प्रदेश में बढ़ेंगे बीपीएल परिवार, सूक्खू ने बीपीएल परिवारों के चयन का दायरा बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों के चयन का आधार बदला जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इसमें शामिल किया जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने बीपीएल परिवारों के चयन का दायरा बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए हैं

Aug 14, 2025 - 12:57
Aug 14, 2025 - 13:49
 0  38
प्रदेश में बढ़ेंगे बीपीएल परिवार, सूक्खू ने बीपीएल परिवारों के चयन का दायरा बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को दिए निर्देश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-08-2025

हिमाचल प्रदेश में बीपीएल परिवारों के चयन का आधार बदला जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इसमें शामिल किया जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने बीपीएल परिवारों के चयन का दायरा बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए हैं। सरकार को इस श्रेणी में अधिक से अधिक परिवारों को शामिल करने के लिए लोगों से अनेक सुझाव मिल रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी परिवार ने राज्य व केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत पक्के मकान की सुविधा ले ली है तो भी उस परिवार को बीपीएल श्रेणी में रखा जाएगा।

27 वर्ष तक की आयु के अनाथ बच्चों, ऐसे परिवार जिनकी मुखिया महिला हो, लेकिन 25 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई वयस्क सदस्य न हो, इन्हें भी बीपीएल परिवार की श्रेणी में लाया जाए।

40 फीसदी से अधिक दिव्यांग, डायलिसिस करवाने वाले, हेपटाटाइटस-बी, एचआईवी इत्यादि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त और दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूटने वाले व्यक्ति को बीपीएल श्रेणी में लाने के निर्देश मुखिया के अलावा परिवार के किसी भी सदस्य के गंभीर बीमार होने पर भी उनकी पात्रता इस श्रेणी में लाने को कहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow