ऊना-हमीरपुर फोरलेन निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर निर्माण कंसल्टेंसी के लिए टेंडर जारी 

ऊना-हमीरपुर वाया भोटा फोरलेन निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर निर्माण कंसल्टेंसी के लिए टेंडर जारी किया है। ऐसे में यह दोनों जिले अब फोरलेन से जुड़ेंगे

Aug 17, 2025 - 13:21
Aug 17, 2025 - 13:25
 0  32
ऊना-हमीरपुर फोरलेन निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर निर्माण कंसल्टेंसी के लिए टेंडर जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     17-08-2025

ऊना-हमीरपुर वाया भोटा फोरलेन निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर निर्माण कंसल्टेंसी के लिए टेंडर जारी किया है। ऐसे में यह दोनों जिले अब फोरलेन से जुड़ेंगे। ऊना के लठियाणी में गोबिंदसागर पर प्रस्तावित उत्तरी भारत के सबसे लंबे केबल स्टेड ब्रिज के दोनों ओर से लठियानी और बिहडू को फोरलेन से जोड़ा जाएगा। 

केंद्रीय मंत्रालय के आदेशों पर पीआईयू यूनिट हमीरपुर ने डीपीआर निर्माण कंसल्टेंसी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। लठियाणी-बिहडू केबल स्टेड ब्रिज के बनने से ऊना से हमीरपुर की दूरी 21 किमी कम हो रही है जबकि अब फोरलेन के निर्माण यह दूरी और घटेगी। खास बात यह है कि यह फोरलेन 182 किलोमीटर दूरी वाले प्रस्तावित शिमला-कांगड़ा फोरलेन से भोटा क्षेत्र में जुड़ेगा।

लंबे समय से फोरलेन निर्माण को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष इस मांग को रखा था। इसके बाद अब मंत्रालय ने डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने से सफर अधिक सुगम होगा। फोरलेन की यह डीपीआर भोटा से लठियाणी और बिहडू से ऊना तक की तैयार की जाएगी। डीपीआर तैयार होने के बाद ही इसकी दूरी और लागत स्पष्ट हो पाएगी।

मंत्रालय की पीआईयू यूनिट हमीरपुर के अधिकारियों का कहना है कि मंत्रालय के निर्देशों पर डीपीआर निर्माण कंसल्टेंसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका टेंडर जारी हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow