केंद्र सरकार ने शिमला के कोटखाई व सिरमाैर के पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दी मंजूरी 

हिमाचल प्रदेश को दो नए केंद्रीय विद्यालय मिले हैं। केंद्र सरकार ने शिमला जिले के कोटखाई व सिरमाैर के पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी

Oct 3, 2025 - 12:20
Oct 3, 2025 - 12:26
 0  104
केंद्र सरकार ने शिमला के कोटखाई व सिरमाैर के पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दी मंजूरी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-10-2025

हिमाचल प्रदेश को दो नए केंद्रीय विद्यालय मिले हैं। केंद्र सरकार ने शिमला जिले के कोटखाई व सिरमाैर के पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है।  केंद्रीय आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की ओर से यह मंजूरी दी गई है।  

बता दें, केंद्र सरकार ने देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। इनमें से हिमाचल में दो नए स्कूल खोले जाएंगे। 57 विद्यालयों की स्थापना पर 5,862.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि वर्ष 2026-27 से अगले नौ वर्षों में खर्च की जाएगी। इसमें 2,585.52 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय और 3,277.03 करोड़ रुपये संचालन व्यय शामिल हैं। 

नई स्वीकृत केवी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।पहली बार इनमें बालवाटिका (पूर्व-प्राथमिक स्तर के तीन वर्ष) की भी व्यवस्था होगी। एक पूर्ण केवी चलाने के लिए औसतन 81 पदों की आवश्यकता होती है। इस हिसाब से 57 नए विद्यालयों से 4,617 स्थायी नौकरियां सृजित होंगी। निर्माण और अन्य गतिविधियों से हजारों अस्थायी रोजगार भी मिलेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow