अनाथ बच्चों की शिक्षा व सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सरकार का महत्वपूर्ण कदम : उपायुक्त

अनाथ बच्चों की सहायता व शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत जिला चंबा सुख आश्रय कोष भारतीय स्टेट बैंक चंबा में खुलवाया गया

Dec 2, 2024 - 20:31
Dec 2, 2024 - 21:13
 0  41
अनाथ बच्चों की शिक्षा व सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सरकार का महत्वपूर्ण कदम :  उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

अनाथ बच्चों की सहायता के लिए जिला चंबा सुख आश्रय कोष में अधिक से अधिक दान करें जिलावासी 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     02-12-2024
 
अनाथ बच्चों की सहायता व शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत जिला चंबा सुख आश्रय कोष भारतीय स्टेट बैंक चंबा में खुलवाया गया है। 

यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इस खाते में एकत्रित धनराशि का उपयोग अनाथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। 

मुकेश रेपसवाल ने जिला चंबा के सभी दानी सज्जनों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के बैंक बचत खाता संख्या - 42604675353 IFSC- SBIN0000626 में अधिक से अधिक दान देकर अनाथ बच्चों की मदद में भागीदार बनें। इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति दिए गए कयूआर कोड के माध्यम से भी इस खाते में दान की राशि हस्तांतरित कर सकते हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow