पीएम हिमाचल के विकास के लिए लगातार कर रहे अथक प्रयास, प्रदेश को बर्बाद करने पर तुली सुक्खू सरकार  : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया और भाजपा कार्यालय देहरा की पट्टिका का लोकार्पण किया

Oct 6, 2024 - 03:04
Oct 6, 2024 - 03:13
 0  41
पीएम हिमाचल के विकास के लिए लगातार कर रहे अथक प्रयास, प्रदेश को बर्बाद करने पर तुली सुक्खू सरकार  : नड्डा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कांग्रेस सत्ता लोलुपता में इस कदर अंधी हो चुकी है कि उसे हिमाचल प्रदेश की जनता की कोई फ़िक्र ही नहीं 

कांग्रेस की झूठी गारंटियों ने हिमाचल प्रदेश की हालत को बद से बदतर बना दिया है

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   05-10-2024

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया और भाजपा कार्यालय देहरा की पट्टिका का लोकार्पण किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, विधायक रीना कश्यप, सुरेश कश्यप, सुखराम चौधरी  सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश और नाहन आया हूं। मैं हिमाचल की चारों लोक सभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए प्रदेश की जनता को हृदय से धन्यावाद देता हूं। हिमाचल की जनता के आशीर्वाद से 60 सालों के बाद कोई प्रधानमंत्री लगातार तीसरे बार प्रधानमंत्री बने हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। 

भाजपा का जिला कार्यालय भी पार्टी को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसलिए उनके मार्गदर्शन में हर जिले में भाजपा कार्यालय बन रहा है। आज सिरमौर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ है, जिसका नम्बर 563 वां है। अर्थात सिरमौर को लेकर देश में 563 भाजपा जिला कार्यालयों का निर्माण हो चुका है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वे दिन भी देखे हैं जब किराए के मकान में भाजपा कार्यालय चलता था। कभी भाजपा समर्थक से उनके दुकान के उपर की जगह लेकर कार्यालय चलाया करते थे। वहां कार्यक्रम करने के लिए व्यापार मंडल की दरी लाते और कार्यक्रम करते थे। फिर उस दरी को समेट कर व्यापार मंडल को वापिस पहुंचा देते थे। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं से मैं कहना चाहता हूँ कि कि जब उजाले का अनांद लेना है तो अंधेरों को याद करना चाहिए। अमावस्या को याद रखोगे तो पूर्णमासी का आनंद लोगे। 

अगर बीते दिनों को याद रखोगे तो आज का दिन सुखमय होगा। सिरमौर के भाजपा कार्यालय समेत देश के हर जिला कार्यालय में आधुनिक सुविधा उपलब्ध है। भारतीय जनता पार्टी कार्य करने के स्थान को कार्यालय कहती है आफिस नहीं कहती है, क्योंकि ऑफिस दस बजे खुलता है और पांच बजे बंद हो जाता है। कार्यालय चौबीसों घंटे और 365 दिन चलता है। पार्टी का कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के संस्कार केंद्र है।

नड्डा ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक पार्टी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी आजादी के लड़ाई के लिए आई थी लेकिन सत्ता लोलुपता में कांग्रेस पार्टी यथावत चलती रही। कांग्रेस पार्टी की राजनीति यात्रा सत्ता के लिए लेफ्ट-टू-राइट और राइट-टू-लेफ्ट चलती रही। आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल की भाषा से लेकर देश को तोड़ने वाली भाषा बोलने लगे हैं। 

कांग्रेस कोई वैचारिक प्रतिष्ठान नहीं है। भारतीय जनसंघ ने 1952 में कहा कि एक देश में दो निषान, दो विधान और दो प्रधान नहीं रहेगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने धारा 370 हटाने के लिए अपना बलिदान दे दिया। हमलोग लड़ते रहे, कभी एकता यात्रा निकाली तो कभी तिरंगा यात्रा निकाली। मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में नरेन्द्र मोदी और हम लोगों ने 26 जनवरी 1992 को लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। 


माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए कानून बदल दिया था, लेकिन तीन तलाक को नहीं हटा सके।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने कहा कि मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आजादी दिलानी है और तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम बहनों को आजाद कर दिया। 

खास बात यह है कि तीन तलाक की प्रथा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश, सीरिया, ईरान, इंडोनेषिया में नहीं है। लेकिन भारत के तथाकथित सेक्युलर तीन तलाक का झंडा लेकर चल रहे थे। पालमपुर अधिवेशन में भाजपा ने श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। विरोधी बोलते थे कि राम लला आएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर बनाया।

नड्डा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय  ने एकात्म मानवाद की आवधारणा दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसका सरलीकरण किया- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश को जब जातियों में बांटने का प्रयास किया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ज्ञान मतलब जी फॉर गरीब, वाई फॉर युवा, ए फॉर अन्नदाता और एन फॉर नारीशक्ति के विकास की अवधारणा को लेकर आये। इनका विकास हो गया तो भारत का विकास हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow